देखते किया हो अहल ऐ सफा /dekhte kiya ho ahal ae safa lyrics
देखते किया हो अहल ऐ सफा
आ पहुंचे महबूब ऐ खुदा
यानी हो चुके जलवा नुमा
शाह ऐ हक़ शाह ऐ बतहा
खल्क के रहबर आ पहुंचे
हक़ के पयम्बर आ पहुंचे
शाफ ऐ महसर आ पहुंचे
साकी ऐ कोसर आ पहुंचे
साकी ऐ कोसर बहर ऐ खुदा
आज तो ऐसा जाम पिला
उठ जाये पर्दा जुदाई का
जलवा ऐ ज़ेवा हमको दिखा
जन्नत की जब शेर करें
हम भी सब हम राह चले
होज ऐ कोसर पर पहुंचे
हाथ से आपके जाम पिए
जो इस बज्म मैं शामिल हो!
उस पर रहमत नाजिल हो!
जिस घर मैं ये महफिल हो!
इज्जत औ बरकत दाखिल हो!
दाबर ऐ कुल ऐ रब्ब ऐ उला
सदका जात ऐ मोहम्मद का
जारी रहे ता रोज ऐ जजा
मजहब अहले सुन्नत का