अपने मालिक का मै नाम लेकर /apne malik ka mai name lekar lyrics
अपने मालिक का मै नाम लेकर
बज्म कि इबतीदा कर रहा हूँ!
या खुदा आबरू रख मेरी तू
तेरी हमद औ सना कर रहा हूँ!
तू जो चाहे तो बन जाये किस्मत
मेरे सजदो कि किया है! हकीकत
तेरी चौखट पे सर को झुका कर
फ़र्ज अपना अदा कर रहा हूँ!
मैंने दुनिया का देखा नजारा
अल मदद कहके मैंने पुकारा
मुझ को अपनी पनाहो मै रखना
बस यही इल्तिज़ा कर रहा हूँ!
आज महफिल मै बैठे है! जितने
सब के दिल कि तमन्ना हो पूरी
सब को हाज़ी बना दे! तू मोला
मै तड़प कर दुआ कर रहा हूँ!
अपने महबूब का दर दिखा दे!
मेरा सोया मुकद्दर जगा दे!
लुत्फ ऐ दुनिया को ले आज से मै
अपने दिल से जुदा कर रहा हूँ!