बहन आज मुझसे जुदा हो रही है! /bahan aaj mujhse juda ho rahi hai lyrics
बहन आज मुझसे जुदा हो रही है!
लवों से बस यही सदा आ रही है!
बढे नाज से तुझ को पाला गया था!
तुझे गोद ले के उछाला गया था!
तुझे अपनी आँखों का सुरमा लगाकर
मोहब्बत के सांचे मै ढाला गया था!
मगर आज किस्मत ये किया कह रही है!
बहन आज मुझसे जुदा हो रही है!
अगर आज मौजूद दादा भी होते
गले से लगा कर तुझे चूम लेते
तेरे सर पे हाथो को सफ़क़कत से रख कर
जिगर थाम के यही आज कहते
मेरी प्यारी पोती कहा जा रही है!
बहन आज मुझसे जुदा हो रही है!
खुदा तेरे आँगन को खुशियों से भरदे!
मोहब्बत के साये मै दामन को भरदे!
लवों पे हमेशा ही क़ुरआन कर दे!
तेरे घर को जन्नत शा आवाद कर दे!
तेरी माँ यही सोच कर रो रही है!
बहन आज मुझसे जुदा हो रही है!