ये नाज ये अंदाज हमारे नहीं होते /ye naaj ye andaaj hamare nahi hote lyrics

 ये नाज ये अंदाज हमारे नहीं होते 
झोली मैं अगर टुकढ़े तुम्हारे नहीं होते 


जब तक की मदीने से इशारे नहीं होते 
रोशन कभी किस्मत के सितारे नहीं होते 


दामन ऐ सफाअत मैं हमें कौन छुपाता 
सरकार अगर आप हमारे नहीं होते 


मिलती ना अगर भीख हुज़ूर आपके दर से 
इस ठाठ से मंगतो के गुजारें नहीं होते 


बे दाम ही बिक जाइये दरबार ऐ नवी मैं 
इस शान के सौदे मैं खासारे नहीं होते 


ये निस्बत ऐ सरकार का ऐ जाज है! वरना 
तूफ़ान से नुमुदार किनारे नहीं होते 


खालिद ये तसददूक है! फकत नात का वरना 
महसर मैं तेरे बारे नियारे नहीं होते