मेरा हर गम मिटाने को मेरा अल्लाह काफी है! /mera har gam mitane ko mera allah kafe hai

 मेरा हर गम मिटाने को मेरा अल्लाह काफी है! 
मेरी बिगढ़ी बनाने को मेरा अल्लाह काफ़ी है! 

लहू मेरे जिगर का है! उसी के फजल से जारी 
उसी कि महरबानी से है! साँसों कि रबादारी 

मेरा जीवन बचाने को मेरा अल्लाह काफी है! 
मेरा हर गम मिटाने को मेरा अल्लाह काफी है!

वही सबजी उगाता है! वही गुलसन सजाता है! 
अनाजो का सजर उसके करम से लह लाहाता है! 

मुझे खाना खिलाने को मेरा अल्लाह काफी है! 
मेरा हर गम मिटाने को मेरा अल्लाह काफी है! 

समुन्दर के लबों मैं और बल खाती घटाओं मैं 
वही तो बटटा है! रोज ताजा दम हबाओ मैं 

नया मौसम बनाने को मेरा अल्लाह काफी है! 
मेरा हर गम मिटाने को मेरा अल्लाह काफी है! 

हवाओ को चलाता है! वही बरसात लाता है! 
वही गेहूं के पौधों मैं नई बाली उगाता है! 

मेरी खेती लगाने को मेरा अल्लाह काफी है! 
मेरा हर गम मिटाने को मेरा अल्लाह काफी है!