दर्द ऐ दिल कर मुझे अता या रब /darde dil kar mujhe ata ya rab lyrics

 

दर्द ऐ दिल कर मुझे अता या रब 
दे मेरे दर्द कि दवा या रब 


लाज रखले गुनाह गारो कि 
नाम रहमान है! तेरा या रब


ऐब मेरे ना खोल महसर मैं 
नाम सत्तार है! तेरा या रब 


बे सबब बख्स दे! ना पूछ अमल 
नाम गफ्फार है! तेरा या रब 


जख्म गहरा सा तेग ऐ उल्फत का 
मेरे दिल को भी कर अता या रब 


यु गुमू मैं कि तुझसे मिल जाऊ
यु गुमा इस तरह या रब 


भूल कर भी याद ना आये अपनी 
मेरे दिल से मुझे भुला या रब 


ख़ाक कर अपने आस्ताने कि 
यु हमें ख़ाक मैं मिला या रब